Rajasthan Foundation – Kuwait Chapter
Namaskar! Khamma Ghani! Ram Ram Sa!
On behalf of the people of Rajasthan and the Department of Domestic and Overseas Rajasthani Affairs, Government of Rajasthan, we extend a warm and heartfelt welcome to all Non-Resident Rajasthanis (NRRs). Rajasthan Foundation is a Government of Rajasthan initiative dedicated to strengthening the bond between Rajasthan and its diaspora, including Rajasthanis residing in different parts of India and across the world. The Foundation endeavours to preserve our rich cultural heritage, foster meaningful connections, and encourage active engagement with our homeland. The Rajasthan Foundation – Kuwait Chapter warmly welcomes all Rajasthanis residing in Kuwait. We look forward to connecting with you, learning more about your journeys and achievements, and facilitating opportunities to remain connected with our roots, traditions, and the land we proudly call home. Let us work together to strengthen our bond with Rajasthan and contribute to its continued growth, prosperity, and cultural legacy. Khamma Ghani! Jai Jai Rajasthan!
सभी प्रवासी राजस्थानियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन
नमस्कार! खम्मा घणी! राम-राम सा!
राजस्थान की जनता तथा राजस्थान सरकार के घरेलू एवं प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग की ओर से समस्त प्रवासी राजस्थानियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
राजस्थान फाउंडेशन, राजस्थान सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य भारत के विभिन्न क्षेत्रों तथा विश्व के अलग-अलग देशों में निवास कर रहे राजस्थानियों और उनकी मातृभूमि राजस्थान के बीच संबंधों को सुदृढ़ करना है। फाउंडेशन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने, आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देने तथा प्रवासी राजस्थानियों को अपनी जड़ों और मातृभूमि से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिबद्ध है।
राजस्थान फाउंडेशन – कुवैत चैप्टर कुवैत में निवास कर रहे सभी राजस्थानियों का हार्दिक स्वागत करता है। हमें आशा है कि इस मंच के माध्यम से हम आप सभी से बेहतर संवाद स्थापित कर सकेंगे, आपकी उपलब्धियों एवं अनुभवों को जान सकेंगे तथा आपको राजस्थान की संस्कृति, परंपराओं और विकास यात्रा से जोड़ने के नए अवसर प्रदान कर सकेंगे।
आइए, हम सब मिलकर राजस्थान के साथ अपने आत्मीय संबंधों को और सुदृढ़ करें तथा प्रदेश की निरंतर प्रगति, समृद्धि और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत में अपना योगदान दें।
खम्मा घणी! जय-जय राजस्थान!
